Report By
Ashish Jha
सहरसा:- गांधी पथ स्थित शहीद जयप्रकाश भवन में शनिवार को एटक (ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस) के कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन का 106 वां स्थापना दिवस एवं एटक के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कामरेड गुरुदास दास गुप्ता की छठी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिव परमानंद ठाकुर ने कहा कि एटक की स्थापना वर्ष 1920 में हुई थी। देश की आजादी की लड़ाई में एटक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्थापना काल से ही संगठन देश के कामगारों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि एटक के गर्भ से ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ।
यह गर्व की बात है कि एटक और भाकपा सहित इनके तमाम संगठनों ने एकजुट होकर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने कामरेड गुरुदास दास गुप्ता के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एटक के राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ-साथ पांच बार सांसद भी रहे। उनके कार्यकाल में एटक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और ख्याति मिली। इस अवसर पर एटक के जिला महासचिव प्रभुलाल दास, भाकपा जिला कार्यकारिणी सदस्य भवेश यादव, प्रकाश कुमार, रंजीत कुमार, मुकेश कुमार, दिलीप दास, सिकंदर दास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह गर्व की बात है कि एटक और भाकपा सहित इनके तमाम संगठनों ने एकजुट होकर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने कामरेड गुरुदास दास गुप्ता के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एटक के राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ-साथ पांच बार सांसद भी रहे। उनके कार्यकाल में एटक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और ख्याति मिली। इस अवसर पर एटक के जिला महासचिव प्रभुलाल दास, भाकपा जिला कार्यकारिणी सदस्य भवेश यादव, प्रकाश कुमार, रंजीत कुमार, मुकेश कुमार, दिलीप दास, सिकंदर दास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।LIVE DEBATE
अपनी बात • अपना मुद्दा • आपकी आवाज़
क्या आपके पास कोई मुद्दा है?
क्या आप हमारे न्यूज़ रूम की लाइव डिबेट में अपनी आवाज़ रखना चाहते हैं? अभी रजिस्ट्रेशन करें—हमारी टीम आपसे संपर्क करेगी।



