समाप्ति की कगार पर कोरोना: बीते 24 घंटों में 1500 से भी कम मामले, 31 लोगों की मौत, 1500 से अधिक हुए स्वस्थ

📅 March 19, 2022 🕒 10:29 am
अंतिम अपडेट: 16 Oct 2026, 06:46 AM
Reporter
Report By kumar
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या जिस रफ्तार से घट रही है उससे लग रहा है कि कुछ ही दिनों में देश से कोरोना महामारी की समाप्ति हो जाएगी। इसके अलावा मृतकों की संख्या में भारी कमी आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1270 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 31 लोगों की मौत हो गई और 1567 लोग स्वस्थ भी हुए। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल  15,859 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.24 करोड़ (4,24,83,829) हो गई है।
  • कुल मामले: 4,30,20,723
  • सक्रिय मामले: 15,859
  • कुल रिकवरी: 4,24,83,829
  • कुल मौतें: 5,21,035
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,83,26,35,673
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 71 नए मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 71 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हो गई। वहीं संक्रमण दर 0.31 फीसदी दर्ज की गई। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली है। दिल्ली में कोरोना मामलों के दैनिक मामलों में गिरावट के बीच, पिछले कुछ हफ्तों में क्वारंटीन होने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आई है।

LIVE DEBATE

अपनी बात • अपना मुद्दा • आपकी आवाज़

क्या आपके पास कोई मुद्दा है?

क्या आप हमारे न्यूज़ रूम की लाइव डिबेट में अपनी आवाज़ रखना चाहते हैं? अभी रजिस्ट्रेशन करें—हमारी टीम आपसे संपर्क करेगी।

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X
Advertisement
DIGITAL EDITIONS

हमारी मैगज़ीन

Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad